Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -24-May-2022 ताश में छिपा है ज्ञान

 रचीयता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-ताश मे छिपा है ज्ञान

ताश के हम समझते हैं खेल।
पर होता है इसमें बड़ा ही मेल।।

पत्ते को कहते हैं हम ताश,
ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें बड़ा ही राज,
नहीं है किसी को आभास।।

ताश का है मनोरंजन अर्थ।
पर वैज्ञानिक प्रकृति का भी है तर्क।।

पत्ते में होता एक्का से दस्सा,
और होते  रानी राजा।
2 पत्ते होते जोकर के नाम।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें बड़ा ही राज।।

52 पत्तों में छिपा है इसका राज।
52 पत्ते का अर्थ 52 सप्ताह।।

चार प्रकार के होते पत्ते।
ईट हुकुम पान चिड़ी है नाम इनके अपने।
कहलाते हैं चार ऋतु।।

प्रत्येक रंग के होते 13 पत्ते।
प्रत्येक ऋतु में होते 13 सप्ताह।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।

सभी पत्तों का जोड़ होता ३६४।
एक जोकर को मिलाकर बनता ३६५।।

होते हैं पत्तों में दो जोकर।
एक जोकर से मिलकर बना लीप वर्ष।।

52 पत्तों में होते 12 चित्र।
चित्र वाले पत्ते कहलाते 12 महीने।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।

लाल और काले होते रंग।
दिन रात का कराते भेद।।

पत्तों का होता अर्थ।
है उनमें बड़ा ही तर्क।।

दुक्की से इक्के तक सुनाते इनका राज।
आज हम बताते इनका काज।।

दुक्की का अर्थ हम बताते।
पृथ्वी और आकाश कहलाते।।

चौकी का है बड़ा ही भेद,
इसका अर्थ चार वेद।
 सामवेद, ऋग्वेद ,अथर्ववेद, यजुर्वेद कहलाते इनके नाम।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।

पंजी भी दे रही अपना प्रमाण,
पंजी से बना पंचप्राण।
प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान है उसके नाम।।

छक्की ने बताया अपना टापू,
छक्की में है षड रिपू।
काम, क्रोध ,मद ,मोह ,मत्सर, लोभ है इसके रिपू।।

 सत्ती ने कहा मेरा भी करो आदर।
मुझ में छुपे हैं सात सागर।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।

अब आई है तेरी बारी अट्ठी।
इसमें छुपी  है अष्ट सिद्धि।।

नव्वा आया बोला मैं भी आग्रह।
मुझ में है नवग्रह।।

दस्सी ने कहा मैं किसी से कम नहीं।
होती है मुझ में दस इंद्रियां।।

ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।

मैं कहलाता हूं गुलाम।
मुझ में छुपी है मन की वासना।।

अब आये है रानी राजा,
सब का शासक करते राजा।
रानी दिखाती अपनी माया।।

इक्का बोला मैं करता मनुष्य पर राज।
कहलाता हूं मनुष्य का दिमाग।।

पत्तों का होता अर्थ।
है उनमें बड़ा ही तर्क।।

 ताश में छिपा है ज्ञान।
छिपा है इसमें राज।।



   23
10 Comments

Shnaya

28-May-2022 12:58 PM

बेहतरीन

Reply

Shrishti pandey

25-May-2022 12:58 PM

Nice

Reply

Swati chourasia

24-May-2022 10:34 PM

वाह बहुत ही बेहतरीन 👌👌

Reply